गाज़ियाबाद, दिसम्बर 18 -- मोदीनगर। एसडीएम मोदीनगर अजित कुमार सिंह ने बुधवार रात को तहसील क्षेत्र के सभी रैन बसेरों में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। मौसम में सर्दी बढ़ने लगी है। बुधवार रात को एसडीएम सभी रैन बसेरों में पहुंचे और वहां ठहरे लोगों से बात की। सभी को कंबल और गर्म कपड़े वितरित किए गए है। एसडीएम अजित कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन को उम्मीद है कि बढ़ती सर्दी में जरूरतमंदों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...