चक्रधरपुर, फरवरी 4 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर एसडीएम श्रुति राजलक्ष्मी ने मंगलवार रात्रि 12:30 बजे से 01:30 बजे के बीच में बिना चालान के अवैध रूप से बालू परिवहन कर रहे तीन हाईवा वाहन संख्या (JH 06L 3272), ( JH 05 BZ 3932) एवं. (OD 09A 6361) तथा दो डंपर वाहन संख्या (JH 05F 3261) एवं (JH 05Y 1734) जिसमें लगभग 2500 CFT बालू लदा हुआ था। एसडीएम ने चक्रधरपुर - सोनुआ मार्ग पर रात्रि में अनुमंडल पदाधिकारी,श पोड़ाहाट चक्रधरपुर द्वारा जब्त कर चक्रधरपुर थाना में रखा गया है। उक्त जब्त वाहनों को जांच कर अग्रेत्तर करवाई करने हेतु संबंधित विभाग को सौंप दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...