बेगुसराय, फरवरी 23 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण एसडीएम राकेश कुमार के द्वारा सोमवार को किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर, ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन कक्ष आदि को देखकर एसडीएम ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि सरकार की पहल पर अस्पतालों में सभी तरह की सुविधा मिल रही है। बेहतर सुविधा को देखते हुए मरीज यहां पहुंच रहे हैं। एसडीएम ने सीजेरियन प्रसव की व्यवस्था देखकर प्रसन्नता जताई। मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामकृष्ण ने बताया कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नही होने दिया जाता है। रात में भी हमेशा इमरजेंसी सेवा बहाल रहता है।मौके पर डॉ राकेश कुमार, डॉ आशीष कुमार, डॉ भारती शर्मा, डॉ अर्चना आदि कई लोग भी मौजूद थे। अधिकारी ने अस्पताल में साफ सफाई की भी सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.