अंबेडकर नगर, जुलाई 5 -- उपजिलाधिकारी आलापुर सुभाष सिंह धामी ने शनिवार को कटान स्थल का जायजा लिया। वहीं नायब तहसीलदार आलापुर हुबलाल की अगुवाई में लेखपाल त्रिपुरारी नायक, विवेक कुमार, रजनीश कुमार वर्मा, अरुण कुमार, सोनू वर्मा व श्रीराम ने मांझा कम्हरिया और कटान स्थल का सर्वे किया। लेखपालों की सर्वे टीम इस साल कुल कितने किसानों के कितने खेत नदी की कटान से प्रभावित हुए हैं इसका लेखा जोखा तैयार कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...