मुजफ्फर नगर, नवम्बर 28 -- एसडीएम अपूर्वा यादव ने नगर पंचायत कार्यालय में एसआईआर (सर्वे इन राइट) प्रक्रिया को लेकर एक बैठक आयोजित की। बैठक में ईओ और वार्ड मेंबरों को एसआईआर प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया गया। एसडीएम अपूर्वा यादव ने उपस्थित सभी सदस्यों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के निवासियों को जल्द से जल्द गणना प्रपत्र भरकर जमा करने के लिए प्रेरित करें। तहसील क्षेत्र में बीएलओ भी घर-घर जाकर सत्यापन और फॉर्म भरवाने का कार्य कर रहे हैं। एसडीएम ने बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और वार्ड मेंबरों से उनके क्षेत्रों में हो रहे कार्यों का फीडबैक लिया, उनकी शंकाओं का समाधान किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर पंचायत के ईओ आलोक रंजन, बाबू सतीश पवार, सभासद योगेश त्यागी, योगेश प्रजापति, अजित सिंह, लक्ष्मण आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.