बाराबंकी, नवम्बर 27 -- रामनगर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल ने एसआईआर फॉर्म डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गोबरहा बूथ पर चल रहे फॉर्म संकलन व फीडिंग की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने एसआईआर फॉर्म डिजिटाइजेशन को निर्वाचन कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह कार्य समयबद्ध व शत-प्रतिशत गुणवत्ता के साथ पूरा करना है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि फॉर्मों के संकलन, सत्यापन एवं डिजिटाइजेशन कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके साथ तहसीलदार। विपुल कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...