मिर्जापुर, फरवरी 21 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चंद ने शनिवार को सदर तहसील के दाती गांव में सिंचाई विभाग की भूमि पर किए गए अवैध कब्जा को जेसीबी लगा कर हटवा दिए। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति सिंचाई विभाग की भूमि पर कब्जा कर निर्माण करा रहा था। डीएम के निर्देश पर मड़िहान तहसील के नायब तहसीलदार अरविंद कुमार पाण्डेय, मड़िहान थाने के थानेदार, सिंचाई विभाग के जेई गुलाब राजपूत को लेकर मौके पर पहुंच कर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...