बेगुसराय, जनवरी 25 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। बिहार निर्वाचन विभाग द्वारा एसडीएम सह निर्वाची अधिकारी राकेश कुमार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर सम्मानित किया गया। पटना में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को एसडीएम राकेश कुमार को बेस्ट रिटर्निंग ऑफिसर के लिए प्रशस्ति पत्र एवं दस हजार रुपये का चेक मुख्य सचिव प्रत्य अमृत के द्वारा प्रदान किया गया। एसडीएम के इस उपलबि पर लोगों ने प्रसन्नता जताते हुए कह कि यह पहली बार है कि जिले के किसी एसडीएम को बेस्ट अवार्ड से नवाजा गया। यह गौरव का क्षण है। गौरतलब है कि विशेष मतदाता पुनरीक्षक कार्य में बेहतर कार्य करने तथा सफलता पूर्वक विधानसभा चुनाव संपन्न करवाने के लिए दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...