बलिया, फरवरी 14 -- बैरिया। गोपाल नगर के पूर्व प्रधान प्रदीप यादव ने शनिवार को उप जिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह को प्रतिवेदन देकर बताया है कि गृह अनुदान के पात्र 20 कटान पीड़ितों का मकान सरयू नदी में विलीन होने के बाद भी उन्हें सरकारी सहायता के नाम पर फूटी कौड़ी भी नहीं दिया गया है। कटान पूर्व प्रधान ने एसडीएम से उचित कार्रवाई करने व तत्काल इन्हें नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। पूर्व प्रधान ने बताया है कि गोपाल नगर टाड़ी व गोपाल नगर मिलाकर कुल 40 लोगों का मकान कटान के चलते सरयू में विलीन हो गया था। उसमें से मात्र 20 कटान पीड़ितों को ही अब तक गृह अनुदान का चेक मिला है। शेष लोगों का अभी तक गृह अनुदान का चेक नहीं आया है। जबकि सूची 40 कटान पीड़ितो की बनी हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...