प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 27 -- प्रतापगढ़। लालगंज तहसील का डीएम शिव सहाय अवस्थी ने मंगलवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर सख्ती दिखाई। उन्होंने अभिलेखों को दुरुस्त करने व संबंधित कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि और विभागीय कार्रवाई करने के साथ एसडीएम को कारण बताओ नोटिस दिया है। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने तहसील का निरीक्षण किया। एसडीएम न्यायिक कोर्ट की पत्रावलियों में कमियां मिली। लापरवाही पर न्यायिक एसडीएम के पेशकार सुरेंद्र कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने अभिलेखागार के प्रभारी महेश चन्द्र तिवारी विरूद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। तहसील के राजस्व कार्यालय में पत्रावलियों का रख-रखाव व सफाई न होने पर आरआई अमृत लाल व राम सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए गए। डीएम ने एसडीएम कोर...