बहराइच, अक्टूबर 3 -- कैसरगंज । रामलीला मैदान में हो रहे दशहरे में एसडीएम कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह को रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह रैकवार व सम्मानित सदस्य गणों ने स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। दशहरे का पर्व बहुत ही धूमधाम तरीके से मनाया गया। राम रावण युद्ध के बाद रावण के पुतले का दहन हुआ। एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है। जहां पर हर धर्म के लोग गंगा जमुनी तहजीब के मद्देनजर सभी धर्म के लोग एक दूसरे के त्यौहार में शिरकत करते हैं। दशहरा का पर्व देखने के लिए कई गांव के लोग रामलीला ग्राउंड कैसरगंज में देखने आते हैं। जिससे मेले का नजारा कुछ अलग ही होता है। दशहरा जैसे पर्व को देखकर मन प्रफुल्लित होता है और लोगों के प्रति ईर्ष्या घृणा जैसी तमाम बीमारियां दूर हो जाती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.