फिरोजाबाद, फरवरी 10 -- मंगलवार को जिलाधिकारी ने सदर तहसील का निरीक्षण किया तो यहां पर अफरा-तफरी मच गई। कार्यों में शिथिलता के साथ में लापरवाही मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। एसडीएम कोर्ट के पेशकार को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए तो तहसीलदार कोर्ट में लंबित वादों की संख्या देख तहसीलदार एवं उनके पेशकार को चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी रमेश रंजन मंगलवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विशु राजा एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद द्विवेदी के साथ तहसील का निरीक्षण किया। एसडीएम कोर्ट में पहुंच कर उन्होंने मुकदमों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान धारा 24 के तहत मुकदमों की सही पैरवी न होने की स्थिति पाई गई। वहीं खासतौर पर अमर सिंह बनाम करण सिंह मामले में रिपोर्ट सही ढंग से प्रस्तुत न करने की स्थिति सामने...