बदायूं, फरवरी 17 -- बिल्सी। तहसील बार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को बार सभागार में आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम प्रशासन पर अधिवक्ताओं के साथ पूर्व में किए गए कथित अभद्र व्यवहार एवं तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक संबंधित एसडीएम प्रशासन का स्थानांतरण नहीं हो जाता, तब तक उनके न्यायालय का पूर्ण रूप से बहिष्कार जारी रखा जाएगा। इस मौके पर मुकेश कुमार सिंह, विवेक राठी, गिरीश बाबू, सोहनपाल, रामनाथ शर्मा, सलीम मियां, हेमेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, बागीश माहेश्वरी, श्रीराम, योगेश बिसारिया, संजीव कुमार, अजय पाल सिंह, रामप्रकाश श्रीवास्तव, सतीश चंद सिंह, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...