प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 5 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। एसडीएम के स्थानांतरण को लेकर तीसरे दिन भी अधिवक्ताओं ने धरना दिया। नेतृत्व कर रहे अशोक कुमार मिश्र उर्फ पप्पू ने कहा कि रानीगंज के एसडीएम का अधिवक्ता ही नहीं अपने कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ भी तानाशाही रवैया है। तहसील में इस तरह की तानाशाही को अधिवक्ता नहीं चलने देंगे। जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक अधिवक्ता आंदोलन जारी रखेंगे। अधिवक्ताओं के एक दल ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में एसडीएम रानीगंज का न्यायालय बंद करा दिया। इसकी सूचना मिलने पर डीएम शिव सहाय अवस्थी ने अधिवक्ताओं को बुलाकर आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। अनशन में शिवेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र मिश्र, रविंद्र मिश्र, शैलेश कुमार पांडेय, ज्ञानचंद श्रीवास्तव, पुरुषोत...