गंगापार, जून 10 -- कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील में मंगलवार को सुबह 10 बजते ही अधिवक्ता एकत्रित होकर एसडीएम विरोधी नारेबाजी करते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया और जन सुनवाई भी नहीं करने दिया गया। उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह के कार्यप्रणाली और तानाशाही रवैये से नाराज अधिवक्ताओं ने दूसरे दिन भी लामबंद होकर एसडीएम कोरांव मुर्दाबाद, एसडीएम की तानाशाही नहीं चलेगी, पुलिस के दम पर अदालत नहीं चलेगी, आदि नारेबाजी करते हुए सुबह से ही न्यायालय में तालाबंदी कराते हुए हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं का कहना था कि जब तक एसडीएम का ट्रांसफर यहां से अन्य तहसील में नहीं होता तब तक हम सब की हड़ताल एसडीएम के विरुद्ध जारी रहेगी इस दौरान बार एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, पूर्व कोषाध्यक्ष योगेन्द्र नाथ द्विवेदी, विनीत मिश्रा, सुनील कुमार पाण्डेय,कौशलेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.