गौरीगंज, जनवरी 8 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता तहसील परिसर में एसडीएम अभिनव कनौजिया के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को भी बार एसोसिएशन अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो महापंचायत बुलाई जाएगी। अधिवक्ताओं का आक्रोश बीते 30 दिसंबर से जारी है, जिसके चलते तहसील में न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है और वादकारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार एसोसिएशन का कहना है कि एसडीएम की कार्यप्रणाली को लेकर कई बार आपत्ति जताई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बार अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि प्रस्तावित महापंचायत में आसपास के जिलों के अधिवक्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा। इस मह...