मऊ, फरवरी 3 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार को तीसरे दिन एसडीएम अभिषेक गोस्वामी के कार्यप्रणाली के विरुद्ध धरने पर बैठे रहे। धरना प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने एसडीएम द्वारा पत्रावलियों में मनमाने तरीके से आदेश पारित करने का आरोप लगाया है। जिससे न्यायिक प्रक्रिया और अधिवक्ताओं की गरिमा प्रभावित हो रही है। वकीलों ने विरोध किया की एसडीएम का जब तक स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक हम अधिवक्ता धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। अधिवक्ताओं ने तीसरे दिन एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। चेताया कि एसडीएम की मनमानी प्रशासनिक निर्णयों और न्यायालय संचालन से जुड़े मुद्दों व न्यायालय का अनवरत बहिष्कार किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने कहा कि वर्तमान उपजिलाधिकारी के रहते निष्पक्ष न्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.