मिर्जापुर, फरवरी 22 -- जिगना। डीएम पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने रविवार की शाम पांच बजे गोगांव गाँव स्थित गंगा नदी की तराई में कछुआ सैंक्चुअरी में खनन एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ छापेमारी की। छापेमारी की भनक पहले ही लग जाने के कारण खनन व परिवहन माफिया ट्रैक्टर ट्राली सहित भाग निकले। एसडीएम सदर के साथ उप प्रभागीय वन अधिकारी शेख मुअज्जम, खनन अधिकारी जितेंद्र सिंह वन क्षेत्राधिकारी लालगंज कृष्ण कुमार सिंह ने गंगा घाटों पर सर्च आपरेशन चलाया। बालू की ढुलाई में लगे दर्जनों नाविक नाव छोड़कर भाग निकले। एसडीएम सदर ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय से अधिसूचित कछुआ सेंचुरी क्षेत्र में अवैध रूप से खनन कर रहे नाविकों एवं उनके नावों को जब्त कर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। बताया कि अवैध रूप से संचालित नावों, ट्रैक्ट...