प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 4 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर में बुधवार को बार एसोसिएशन पुरातन के बैनर तले अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी रहा। दूसरे दिन के धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि एसडीएम विमल कुमार के हठवादी रवैया से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। इतना समय बीतने के बाद भी एसडीएम के कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके कारण अधिवक्ता क्रमिक धरना प्रदर्शन एसडीम के स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं। जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं हो जाता है, तब तक तहसील के अधिवक्ता धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। संचालन वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने किया। प्रदर्शन के दौरान देवेश प्रताप सिंह, अशोक कुमार मिश्रा, शिवेंद्र सिंह, सीबी सिंह, शैलेश पांडेय ,ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, प्रमोद मिश्रा, मजीद अहमद आदि मौजूद ...