चित्रकूट, फरवरी 4 -- चित्रकूट। संवाददाता ओवरलोडिंग के साथ ही सड़क खराब होने व फसलों को हो रही क्षति के विरोध में पिछले चार से तीरधुमाई गंगू व चांदी गांव के करीब आधा सैकड़ा किसान शिवन बाबा मंदिर के पास धरने पर डटे रहे। बुधवार की शाम एसडीएम फूलचंद्र यादव, सीओ राजकमल व खनिज अधिकारी ने पहुंचकर किसानों की समस्या सुनीं। भरोसा दिया कि सड़क जहां भी खराब है, उसे सही कराया जाएगा। ओवरलोडिंग पर कार्रवाई होगी। अधिकारियों के भरोसे पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। अगुवाई कर रहे किसान हर्ष नारायन त्रिपाठी ने अधिकारियों से कहा कि अगर 17 फरवरी तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तो वह लोग दोबारा धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...