मिर्जापुर, मार्च 18 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील कार्यालय में तैनात कर्मचारी नाजिर ने एसडीएम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़ित कर्मचारी ने परेशान होकर एसडीएम लालगंज को त्यागपत्र सौंपकर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मांग की है। विभागीय कर्मचारी के उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद तहसील कर्मियों में हड़कंप मच गया। लालगंज तहसील में तैनात कर्मचारी राकेश दुबे ने सोमवार को अपना त्यागपत्र एसडीएम को सौंपने की पत्रकारों को जानकारी दी है। कर्मचारी ने बताया कि कार्य के बोझ के कारण निस्तारण समय से न होने पर एसडीएम उत्पीड़न करते है। लालगंज तहसील में नायब नाजिर के पद पर कार्य करने के साथ तहसीलदार न्यायालय में पेशकार और संपूर्ण समाधान दिवस के बाबू का दायित्व निभा रहे राकेश कुमार दुबे ने अपना त्यागपत्र एसडीएम युगांतर त्रिपाठी को सौंपा है। पीड़ित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.