अलीगढ़, नवम्बर 6 -- अलीगढ़। गांव चिलकोरा में सरकारी चारागाह, मरघट और अन्य दीगर बंजर जमीनों पर अवैध कब्जों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन सुनील का पिछले 30 दिनों से कमिश्नरी पर जारी था। गुरुवार को उप जिलाधिकारी कोल के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी का कहना है कि गांव की लोग एवं मातृशक्ति सरकारी संपत्ति को संरक्षण करने का कार्य कर रहे हैं। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रामवती सिंह ने कहा कि उप जिलाधिकारी का वायदा हम मातृशक्ति के लिए प्रेरणादाई बनेगा। युवा जिलाध्यक्ष कौशल बघेल का कहना है कि चारागाह की संपत्ति पर धारा 67 की कार्रवाई में जो अतिक्रमणकारी हैं उन पर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कार्रवाई नहीं होती है तो सीएम के यहां गुहार लगाएंगे। इस अवसर पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रामवती देव...