आजमगढ़, फरवरी 6 -- लालगंज , हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील के आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एसडीएम के आश्वासन पर अपना हड़ताल एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया। उपजिलाधिकारी, न्यायिक उपजिलाधिकारी और तहसीलदार की कोर्ट चलने लगी और वर्षों से पुराने मुकदमो का निस्तारण किया जा रहा है। तहसील कोर्ट चलने से अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। लालगंज तहसील बार के अधिवक्ता विभिन्न मांगों को लेकर कई दिनों से आंदोलित थे। वे तहसील परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे थे। दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह ने बताया कि तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के लिए वाहन स्टैंड, संघ भवन के सामने पांच -छह वर्ष से लगे जर्जर भवन के मलवे को हटाने के लिए डीएम समेत उपजिलाधिकारी को संपूर्ण समाधान दिवस में अवगत कराया गया था। अधिकारियों के निर्देश के बाद भी मलवा न हटने से अधिवक्त...