कौशाम्बी, अक्टूबर 25 -- तहसील चायल के रामनगर मजरा जलालपुर शाना गांव में लेखपाल और ग्राम प्रधान की सांठगांठ कर भूमाफिया ने तालाबी भूमि पर अवैध मकान बना लिया है। ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज भाकियू (अम्बावता) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार से तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। शाम को एसडीएम के आशवासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने बताया कि रामनगर मजरा स्थित तालाब में ग्रामीण अपने मवेशियों को नहालाते और पानी पिलाते हैं। आरोप है कि गांव का एक दबंग हल्का लेखपाल और ग्राम प्रधान की मदद से तालाब की भूमि पर मिट्टी भरकर पाट दिया और उस पर मकान का निर्माण शुरू कर दिया। विरोध करने पर वह गाली-गलौज कर मारपीट की धमकी दे रहा था। आरोप है कि लेखपाल व प्रधान ने आरोपी से मोटी रकम लेकर अवैध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.