बगहा, जनवरी 5 -- लौरिया, एक संवाददाता। बीते 11 जुलाई 25 को नरकटियागंज एसडीएम के आदेश पर लौरिया में मंगलम अल्ट्रासाउंड में छापेमारी की गई थी। सीओ नितेश कुमार सेठ, प्रभारी चिकत्सिा पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार और अस्पताल प्रबंधक राहुल कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप छापेमारी की गई थी, जहां अल्ट्रासाउंड व्यवस्थापक द्वारा कागजात नहीं दिखाने पर सील कर दिया था। इधर अल्ट्रासाउंड के मालिक गोलू कुमार गुप्ता ने एसडीएम सूर्यप्रकाश गुप्ता को आवेदन देकर गुहार लगाया था कि वह बेरोजगार है और किराए के मकान में अल्ट्रासाउंड खोला था। मकान का भाड़ा देना पड़ रहा है और मकान मालिक मकान खाली करने का दबाव बना रहा है। वह भवष्यि में अब इस तरह की गलती नहीं करेगा। अतएव एसडीएम श्री गुप्ता के आदेश पर सीओ, प्रभारी चिकत्सिा पदाधिकारी और अस्पताल प्रबंधक ने अल्ट्रासाउंड के मकान का...