गंगापार, फरवरी 7 -- शनिवार को बारा तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अनुपस्थित अधिकारियों के एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति समाधान दिवस प्रभारी एडीएम आपूर्ति विजय कुमार ने संबंधित विभाग को किया। बताया कि इसके पहले भी अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। इसके अतिरिक्त सक्षम अधिकारी नहीं आते हैं और अपना प्रतिनिधि भेज रहे हैं उनके भी खिलाफ पत्र जिलाधिकारी प्रयागराज को भेजा जा रहा है।रेही गांव के फरियादी राकेश कुमार भारतीय ने पुनः शिकायती पत्र दिया कि वह चार साल से तहसील का चक्कर काट रहा है। बताया कि तहसीलदार बारा रोशनी सोलंकी द्वारा आदेश जारी करने के बावजूद सरकारी भूमि पर से कब्जा नहीं हट रहा है। सेमरी कल्बना निवासिनी मनोरमा देवी ने शिकायती पत्र दिया कि भू स्वामी ने अपने हिस्से से अधिक भूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.