कौशाम्बी, मार्च 30 -- सिराथू रेलवे ओवरब्रिज के समीप रविवार सुबह एसडीएम मंझनपुर (न्यायिक) की स्कार्पियो ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक व उसकी मां समेत सात लोग जख्मी हो गए। सभी नवरात्र पर दर्शन-पूजन करने कड़ा जा रहे थे। किसी रिश्तेदार को लेने सिराथू रेलवे स्टेशन जा रहे एसडीएम को भी मामूली चोट आई है। घायलों को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक को हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पइंसा थाना क्षेत्र के फाजिलपुर गोपालपुर गांव का 45 वर्षीय मिथलेश कुमार ई-रिक्शा चालक है। उसने ई- रिक्शा खरीद रखा है। रविवार सुबह नवरात्र के पहले दिन वह अपनी मां 60 वर्षीय श्यामपति के साथ गंगा स्नान व पूजन के लिए शीतला धाम कड़ा रहा था। उसके साथ ई-रिक्शा में गांव की 55 वर्षीय छोटकी पत्नी शराफी, 45 वर्षीय राकेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.