गिरडीह, फरवरी 21 -- गावां, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ एसडीएम अनिमेष रंजन ने गुरुवार को गावां प्रखंड के सेरुआ पंचायत में मनरेगा योजना की जांच की। जांच के दौरान वर्ष 2023-24 की योजनाओं में भारी गड़बझाला उजागर हुआ है। एसडीएम ने पंचायत के डाबर, पहाड़पुर और चेरवा में मिट्टी मोरम सड़क, डोभा, बागवानी, खेल मैदान समेत कई योजनाओं की जांच की। जांच में कुआं की खुदाई कम मिली तो डोभा में मापदंड के अनुसार काम नहीं हुआ था, जबकि राशि की निकासी लगभग कर ली गई थी। वहीं मिट्टी मोरम सड़क निर्माण में योजना के अनुरुप कार्य स्थल पर नहीं दिखा तो बागवानी में कुछ पौधे मरे हुए मिले। जांच के दौरान इन सभी योजनाओं में लगभग निकासी कर लिए जाने की बात सामने आई है। मामले में एसडीएम अनिमेष रंजन ने कहा कि लगातार ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा गावां प्रखंड के कुछ पंचायतों में मनरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.