हल्द्वानी, फरवरी 9 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती की मांग को लेकर सोमवार को नगर निगम पार्षद रवि जोशी ने एसडीएम कोर्ट परिसर में धरना दिया। उनके समर्थन में विधायक सुमित हृदयेश भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने भी धरना देकर जल्द एसडीएम की तैनाती करने की मांग की। कहा कि विगत 19 जनवरी से एसडीएम की तैनाती नहीं होने से न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। धरने पर बैठे पार्षद रवि जोशी ने बताया कि एसडीएम राहुल शाह के तबादले के बाद से अब तक नए एसडीएम की नियुक्ति नहीं हो सकी है। इसके चलते एसडीएम कार्यालय के न्यायिक कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। लंबित मामलों की सुनवाई नहीं हो पा रही है। धारा 143 और 229-बी से जुड़े मामलों के साथ-साथ विवाह पंजीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। धरने को शहर विधायक सुमि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.