अलीगढ़, जनवरी 28 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के घंटाघर के पास एक महिला एसडीएम की गाड़ी ई-रिक्शा से टकरा गई। ई-रिक्शो में स्कूली बच्चे सवार थे। हादसे में पांच बच्चे चुटैल हो गए। एसडीएम ने गाड़ी से उतर कर घायल बच्चों का हॉल जाना। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। बन्नादेवी क्षेत्र से एक ई-रिक्शा चालक रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह अलीगढ़-पब्लिक स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहा था। रिक्शे में करीब आधा दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। जैसे ही रिक्शा कठपुला की ओर से घंटाघर की ओर चला,तभी पीछे से आ रही एक महिला एसडीएम की गाड़ी ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शे में सवार पांच बच्चे चुटैल हो गए। बताया जा रहा है कि चालक एसडीएम की गाड़ी को तेज गति से लेकर जा रहा था। हादसा देख एसडीएम गाड़ी से बाहर आ गई। बच्चों का हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.