मऊ, फरवरी 5 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील प्रांगण में एसडीएम अभिषेक गोस्वामी की कार्यशैली के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना गुरुवार को छठवें दिन भी जारी रहा। नाराज अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी न्यायालय का कार्य बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है। धरने पर बैठे अधिवक्ताओं का साफ कहना है कि जब तक उपजिलाधिकारी का यहां से स्थानांतरण नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन समाप्त नहीं होगा। अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम द्वारा न्यायालयीन कार्यों का संचालन मनमाने ढंग से किया जा रहा है, जिससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ वादकारियों को भी लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई सकारात्मक पहल नहीं होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आंदोलनरत अधिवक्ताओं ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.