बस्ती, मार्च 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। एसडीएम सदर के फर्जी हस्ताक्षर कर स्थगन आदेश बनाकर निर्माण कार्य रूकवाने के मामले में लालगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि फर्जी आदेश तैयार कर लालगंज थाने पर भेजा गया। जिसके आधार पर पुलिस ने निर्माण कार्य रूकवा दिया। जब इस आदेश के बारे में एसडीएम कार्यालय में पता किया तो सच्चाई की जानकारी हुई। लालगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लालगंज थानाक्षेत्र के हर्रैया निवासी राहुल चौधरी ने तहरीर देकर बताया है कि उनका पुराना मकान जर्जर होकर गिर जाने के कारण उसी स्थान पर मकान का निर्माण कार्य करा रहे हैं। आरोप है कि पट्टीदार प्रेमचन्द्र चौधरी ने रंजिशन उनके मकान के निर्माण को रोकने के लिए कूटरचना करके उप जिला मजिस्ट्रेट, बस्ती सदर के नाम से शिकायती प्रार्थना-पत्र बनाया। किसी और से मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.