मेरठ, दिसम्बर 31 -- सरधना। मंगलवार सुबह कार्यालय में एसडीम के नहीं मिलने पर भाकियू कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के बाहर दरा बिछाया और धरना शुरू कर दिया। उन्होंने एसडीएम पर कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया। इसी बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम ने भाकियू कार्यकर्ताओं से वार्ता की और उन्हें समझाकर धरना शांत कराया। बाद में अपने कार्यालय में बैठकर उनकी समस्याएं सुनी और उनका जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। मंगलवार सुबह भाकियू कार्यकर्ता संगठन मंत्री राजकुमार करनावल के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। यहां उन्हें विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम उदित नारायण सेंगर से मिलना था। वे एसडीएम कार्यालय में पहुंचे तो वहां एसडीएम नहीं मिले। उन्होंने एसडीएम को कॉल किया तो वह भी रिसीव नहीं हो पाई। इसी से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने एसड...