बागपत, जनवरी 31 -- बालैनी। पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम और सीओ ने मंदिर पहुँचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पर 14 से 16 फरवरी तक तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले का आयोजन होगा जिसमें लाखों शिवभक्तों और कावंड़ियों की भीड़ मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिये उमड़ेगी। फ्री स्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता दाहा। दिल्ली में 29 से 30 तक चली अंडर 14 स्कूल नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में चौ फेरू सिंह कुश्ती एकेडमी के पहलवान समीर ने 35 किग्रा. की फ्री स्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया। विजेता पहलवान का एकेडमी लौटने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। पहलवान के पदक जीतने पर एकेडमी पर चरण सिंह खलीफा, जितेंद्र राणा, सुशील पहलवान, अनुज पहलवान, कोच अ...