मथुरा, फरवरी 5 -- जरूरी : एसडीएम और वकीलों के मध्य गतिरोध हुआ खत्म, काम पर लौटे वकील मांट। बार सचिव को अवमानना का नोटिस जारी करने के बाद से एसडीएम के खिलाफ आंदोलन कर रहे वकीलों ने गुरुवार को एसडीएम के साथ वार्ता के बाद काम पर लौटने का निर्णय लिया है। 21 जनवरी को एसडीएम रितु सिरोही व बार सचिव आलोक जायस में मध्य कोर्ट परिसर में तीखी बहस होने के बाद बार द्वारा एसडीएम के साथ साथ अन्य राजस्व अदालतों का बहिष्कार कर रखा था। गुरुवार को राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र चौधरी, राजेंद्र सिंह, गोपाल कुंतल, योगेश शर्मा और शासकीय अधिवक्ता राजस्व देवेंद्र प्रताप सिंह के साथ साथ मांट तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता नितिपाल सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय, उदयसिंह राघव व मथुरेश नारायण ने एसडीएम रितु सिरोही से वार्ता की। इसके बाद दोनों ओर से गतिरोध खत्म करने...