फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 13 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी करते हुए कहा कि एसडीएम, बीडीओ के अलावा फील्ड स्तरीय अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में ही निवास करें। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जा रहा है कि जनपद स्तरीय अधिकारी अपने विभागीय उच्चाधिकारियों से अवकाश स्वीकृत कराकर मुख्यालय से बाहर चले जाते हैं और इसकी सूचना प्रतिलिपि उन्हें भेज दी जाती है जिससे शासकीय कार्य बाधित होने के साथ ही प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यो का अनुश्रवण करते हुए निर्देश दिए हैं कि कोई भी जिला स्तरीय अधिकारी डीएम की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नही छोड़ेगा। अवकाश के दिनों में मुख्यालय से बाहर जाने की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। एसडीएम, खंड विकास अधिकारी, फील्ड स्तरीय अधिकारी अपने अपने कार्यक्षेत्र में ही निवास करें। आदेश दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.