सहारनपुर, मार्च 17 -- बेहट गांव मिरगपुर पांजूवाला में हैंडपंप से पानी लेने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष के मामले में एसडीएम और पुलिस की गाड़ी पर पथराव करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता। मामले में पुलिस की ओर से 10 नामजद सहित 50 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव मिरगपुर पांजूवाला में दो दिन पहले हैंडपंप से पानी लेने को लेकर विवाद हो गया था। मामले को लेकर शनिवार की सुबह गांव में पंचायत थी। पंचायत में दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हो गया था और जमकर लाठी-डंडे व पथराव हुआ था। इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के छप्परनुमा मकान में आग लगा दी। जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। एसडीएम मानवेंद्र सिंह व इंस्पेक्टर सत्येंद्र प्रकाश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो उग्र भीड़ ने पथराव कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.