मऊ, नवम्बर 18 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कर करेत्तर राजस्व वसूली एवं अन्य राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को हुई। भू-माफियाओं तथा अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध प्राप्त शिकयतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान समस्त तहसीलों में स्थिति संतोषजनक नहीं पाई। इसको लेकर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जाने जारी करने के निर्देश दिए। आवास के लिए भूमि आवंटन की स्थिति समस्त तहसीलों में संतोषजनक नहीं मिली। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियो को पात्र लोगों को आवास के लिए भूमि आवंटन के निर्देश दिए। औषधि विभाग की समीक्षा के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर के अनुपस्थिति पर उन्होंने कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.