बलरामपुर, जनवरी 30 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। एसडीएम उतरौला अभय कुमार सिंह ने तहसील मुख्यालय पर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एसआईआर नोटिस के तहत सुनवाई की। इस दौरान कई मतदाता अपने नामों की शुद्धि, प्रविष्टि या छूटने की शिकायत लेकर उपस्थित हुए और आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत किए। ग्राम पालापुर निवासी नंजमा बेगम पत्नी अकबर अली मतदाता सूची में नाम शुद्ध कराने के लिए तीन साक्ष्यों के साथ पेश हुईं। वहीं जैनब पत्नी साबिर अली और संतोष कुमार पुत्र मुन्ना लाल अपने-अपने दस्तावेज लेकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने पहुंचे। नाजिमा पत्नी मोहर्रम अली ने भी सूची से नाम छूटने की शिकायत पर अभिलेख दाखिल किए। एसडीएम अभय कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नोटिस के क्रम में अब तक 44 लोगों ने अपने साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। नायब तहसीलदार प्रतिभा मौर्य और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.