रिषिकेष, नवम्बर 19 -- पुलिस महानिरीक्षक (एसडीआरएफ) अरुण मोहन जोशी ने बुधवार को एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली, उपलब्ध संसाधनों और समग्र तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। आईजी जोशी ने मानसून सीजन के बाद आने वाले यात्रा सीजन को ध्यान में रखते हुए अग्रिम तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्यभर में एसडीआरएफ द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रमों को और बढ़ाया जाए। ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार और बचाव के मूलभूत उपायों की जानकारी मिल सके। उन्होंने टीमों के नियमित प्रशिक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सामान्य प्रशिक्षण के साथ रिफ्रेशर कोर्स, उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण और उपकरणों के उपयोग का अभ्यास लगातार होना चाहिए, जिससे टीमें हर आक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.