रिषिकेष, दिसम्बर 10 -- जौलीग्रांट एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय में बुधवार को मासिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने मानसून सत्र और चारधाम यात्रा में जवानों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में एसडीआरएफ पोस्टों के लिए भवन निर्माण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने मानसून सत्र और चारधाम यात्रा की समाप्ति के बाद जवानों की कार्यकुशलता और निपुणता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि अगले वर्ष चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले आपदा से संबंधित विभिन्न विषयों पर 'वेलिडेशन टेस्ट' आयोजित किए जाएं। ताकि जवानों की निपुणता का सही मूल्यांकन और संवर्धन किया जा सके। बैठक में एसडीआरएफ की दूसरी बटालियन के निर्माण के प्रस्ताव पर भी गहन चर्चा ...