रुद्रपुर, अगस्त 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में मूसलाधार बारिश से बुधवार तड़के अचानक कल्याणी नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों के घरों में पानी भर गया। कई लोग घरों में कैद हो गए और कई अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर हो गए। कुछ लोगों ने छतों पर शरण ली। वहीं एसडीआरएफ ने राफ्ट उतारकर घरों में फंसे 45 लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाया। सुबह करीब 7:.300 बजे आपदा नियंत्रण कक्ष रुद्रपुर को जलभराव और लोगों के फंसे होने की सूचना मिली। इस पर तत्काल एसडीआरएफ टीम को रवाना किया गया। निरीक्षक अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने रॉफ्ट के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एक-एक करके घरों में फंसे लोगों को निकाला। लगभग तीन घंटे चले इस राहत और बचाव अभियान में टीम ने कुल 45 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें महिलाएं,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.