गोपालगंज, मार्च 23 -- दिन भर परिजन डुमरिया घाट में सकुशल मिलने की आस में बैठे रहे शनिवार को महायज्ञ के लिए जल भरने के दौरान डूब गया था किशोर सिधवलिया, एक संवाददाता। गंडक नदी में डूबे किशोर की तलाश में रविवार को भी एसडीआरएफ की टीम ने अभियान चलाया। लेकिन, सफलता नहीं मिली। किशोर के सकुशल मिलने की आस में परिजनों की आंखें पथरा गई हैं। परिजन डुमरिया में गंडक नदी के घाट पर नदी की धारा को निहारते रहे। ज्ञात हो कि शनिवार को महम्मदपुर थाना क्षेत्र के टेकनवास गांव के नंद कुमार प्रसाद का 14 वर्षीय पुत्र रौनक कुमार महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा में शामिल होकर गंडक नदी में जलबोझी करने गया था। इस दौरान पैर फिसल जाने से वह गंडक में डूब गया। शनिवार की शाम को पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने नदी में डूबे किशोर की तलाश शुरू की । रविवार को भी पूरे दिन एसडीआरएफ की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.