मधुबनी, जुलाई 22 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। श्रावणी सोमवारी मेले के अवसर पर कपिलेश्वर स्थान स्थित तालाब में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। जब दो बच्चे अचानक तालाब में डूबने लगे। मौके पर तैनात एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सफल रेस्क्यू ऑपरेशन ने न सिर्फ एक संभावित त्रासदी को टाल दिया गया बल्कि प्रशासन की सजगता और तैयारी का सकारात्मक परिणाम भी दिखा। बतादें कि डीएम आनंद शर्मा के निर्देश पर जिले के सभी प्रमुख घाटों, तालाबों और जलाशयों जैसे बलहा घाट, कपिलेश्वर स्थान, जयनगर आदि पर एसडीआरएफ, टीआरएफ की टीमों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। इन दलों को आपात स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित भी किया गया है। जिलाधिकारी ने आमजनों से अपील की है कि अपने बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.