दुमका, सितम्बर 27 -- दुमका। प्रतिनिधि एसटी/एससी एक्ट के फरार आरोपी भीषण महतो उर्फ विशन महतो को तालझारी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना 14 जनवरी 2021 में तालझारी के अम्बा गांव में हुई थी। इस मामले में भीषण महतो को आरोपी बनाया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। तालझारी थाना की पुलिस ने गुरुवार की शाम में अम्बा गांव में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर केन्द्रीय कारा भेज दिया। आरोपी पर एसटी/एससी एक्ट के अलावे मारपीट करने का भी आरोप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...