प्रयागराज, फरवरी 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने सोमवार को इनामी गोतस्कर पृथ्वीपाल सरोज को प्रतापगढ़-पट्टी मार्ग दीवानगंज बाजार कंधई से गिरफ्तार कर लिया। उस पर चंदौली जिले की सैयदराजा थाने की ओर से 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर सैयदराजा थाने को सौंप दिया। एसटीएफ के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के पोख्ताखम कोहड़ौर निवासी पृथ्वीपाल सरोज करीब एक साल से फरार चल रहा था। मुखबिर से सोमवार को सूचना मिली कि वह नेवादा कंधई जिला प्रतापगढ़ अपने रिश्तेदार के घर जाने वाला है। इस पर टीम ने तत्काल पहुंचकर पृथ्वीपाल सरोज को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि दिल्ली में मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। जहां से रिटायर होने के बाद बैंक से फाइनेंस कराकर डीसीएम (मिनी ट्रक) खरीदा था। उसक...