हाथरस, फरवरी 13 -- एसटीएफ खंगाल रही हत्यारोपियों की लोकेशन -(A) पिछले दिनों समदपुर के जवान की गोली मारकर की थी हत्या पुलिस ने फरार चल रहे हत्यारोपियों पर रखा है 25-25 हजार का ईनाम जवान हत्याकांड मामले में पुलिस टीमें लगातार अरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है,लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लग रहे। आगरा एसटीएफ आरोपियों की लोकेशन निकालने में जुट गई है। पिछले दिनों सादाबाद के गांव समदपुर निवासी जवान की गोली मारकर उस समय बढ़ार चौराहे के निकट हत्या कर दी थी। जब जवान हाथरस न्यायालय से तारीख करके अपने घर आगरा लौट रहा था। मृतक जवान अखिलेश कुमार की बहन डौली ने दस नामजद सहित कुल 13 हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य नामजदों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे...