गुड़गांव, दिसम्बर 30 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने साल 2025 के दौरान संगठित अपराध और विदेशी धरती से संचालित होने वाले आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क की कमर तोड़ दी है। एसटीएफ द्वारा जारी वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने इस साल कुल 804 अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया, जिनमें 118 मोस्ट वांटेड (इनामी) और 470 खूंखार गैंगस्टर व उनके गिरोह के सदस्य शामिल हैं । विदेशी नेटवर्क पर प्रहार एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर विदेशों में छिपे अपराधियों पर नकेल कसी। साल 2025 में कुल पांच कुख्यात गैंगस्टरों को प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया। इनमें गैंगस्टर जोगिंदर ग्योंग को फिलीपींस से भारत लगा गया और उस पर 38 मामलों में वांछित था। वहीं कजाखस्तान से कुणाल जून को भारत लाया गया और वह 19 मामलों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.