हल्द्वानी, मई 4 -- हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए एक राहत भरी खबर है। अस्पताल प्रशासन ने अब सभी तरह के भुगतानों के लिए डिजिटल पेमेंट की सुविधा शुरू कर दी है। इस नई व्यवस्था से लोगों को नकद भुगतान के झंझट और लंबी कतारों में लगने से छुटकारा मिलेगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि अस्पताल में ऑनलाइन भुगतान प्रणाली को पूरी तरह से लागू कर दिया गया है। अब मरीज या उनके परिजन अस्पताल के विभिन्न शुल्कों, जांचों और अन्य सेवाओं के लिए आसानी से यूपीआई से भुगतान कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...