हल्द्वानी, दिसम्बर 15 -- हल्द्वानी। दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों के साथ तीमारदारों के ठहरने के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में रैन बसेरे बनाए गए हैं, लेकिन इनकी हालत पहले ठीक नहीं थी। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अरुण जोशी के निर्देश पर सभी रैन बसेरों की स्थिति सुधार दी गई है। डॉ. जोशी ने बताया कि एसएनसीयू के ठीक सामने महिलाओं के लिए रैन बसेरा है, जिसमें 12 तीमारदारों के लिए बिस्तर और कंबल आदि की व्यवस्था कर दी गई है। वहीं बेसमेंट में 6 पुरुष और 6 महिला तीमारदारों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि रैन बसेरों में ठहरने वाले तीमारदारों की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...